2 yrs - Translate

एक अध्ययन से पता चला है कि अफ्रीका में सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म, हिंदू धर्म है।
2010 में .2% अफ्रीका में हिंदू रहते थे। आज यह 1% हो गया हैं।
ऐसी चीज़ें तो लोग लिखते रहते हैं। लेकिन इसको study IQ ने प्रस्तुत किया है, तो विश्वास योग्य है।
यह अन्य देशों अमेरिका, यूरोप से अलग है। यहां प्रवासी भारतीय बढ़े हैं।
लेकिन अफ्रीका में वहां के मूल निवासी हिंदू धर्म को अपना रहे है।
उसका सबसे बड़ा कारण है अफ्रीका गृहयुद्ध पीड़ित रहा है। हिंदू धर्म का शांति, योग, ध्यान, प्रेम का संदेश लोगों के जीवन को बदल रहा है।
एक पौराणिक तथ्य यह है कि भगवान राम के पुत्र लव और कुश थे। मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम ने कुश को अफ्रीका पर शासन के लिये भेजा था।
अफ्रीका की सबसे प्रमुख जनजाति KUSHITS मानते हैं कि वह भगवान कुश के वंशज हैं।
इसमें ISKON की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
हिंदू धर्म किसी को अपनी पहचान, संस्कृति छोड़ने को नहीं कहता। इसलिये अफ्रीका के लोग आकर्षित हो रहे हैं।
घाना हिंदुओं का केंद्र बनता जा रहा है। 2010 में यहां 12 हजार हिंदू थे। आज तीन लाख हो गये हैं।
अफ्रीका कि शांति, स्थिरता में सनातन धर्म के मूल्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।।