2 jr - Vertalen

मीनाक्षी सुन्दरेश्वर मन्दिर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मीनाक्षी अम्मा मन्दिर

धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धता सनातन हिन्दू धर्म
देवता सुन्दरेश्वरर (शिव) एवं मीनाक्षी (पार्वती)
अवस्थिति जानकारी
अवस्थिति मदुरई, तमिल नाडु, भारत
वास्तु विवरण
शैली दक्षिण भारतीय स्थापत्यकला
निर्माता पाण्ड्या राजा
स्थापित 17वीं शताब्दी
मीनाक्षी सुन्दरेश्वरर मन्दिर या मीनाक्षी अम्मां मन्दिर या केवल मीनाक्षी मन्दिर (तमिल: மீனாக்ஷி அம்மன் கோவில்) भारत के तमिल नाडु राज्य के मदुरई नगर, में स्थित एक ऐतिहासिक मन्दिर है। यह हिन्दू देवता शिव (“‘सुन्दरेश्वरर”’ या सुन्दर ईश्वर के रूप में) एवं उनकी भार्या देवी पार्वती (मीनाक्षी या मछली के आकार की आंख वाली देवी के रूप में) दोनो को समर्पित है। यह ध्यान योग्य बात है कि मछली पांड्य राजाओं का राजचिह्न था। यह मन्दिर तमिल भाषा के गृहस्थान 2500 वर्ष पुराने मदुरई नगर[1], की जीवनरेखा है।

हिन्दु पौराणिक कथानुसार भगवान शिव सुन्दरेश्वरर रूप में अपने गणों के साथ पांड्य राजा मलयध्वज की पुत्री राजकुमारी मीनाक्षी से विवाह रचाने मदुरई नगर में आये थे। मीनाक्षी को देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। इस मन्दिर को देवी पार्वती के सर्वाधिक पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है।

।। कांची तु कामाक्षी,

image