33 कोटि या 33 करोड़, क्या है हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की संख्या?
कई वर्षों से एक प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें कहा गया है कि हिन्दू धर्म में 33 कोटि देवता हैं या 33 करोड़ देवी-देवता हैं? इस प्रश्न का उत्तर जानते हैं आचार्य श्याम चंद्र मिश्र से
33 कोटि या 33 करोड़, क्या है हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की संख्या?
हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता या 33 कोटि देवता।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क; हिंदू धर्म में कई ऐसी चीजें हैं, जिनपर आज भी गहन शोध चल रहा है। साथ ही कई अनसुलझे विषयों में एक ऐसा विषय भी उपस्थित है, जिसपर आज भी दो मत बंटे हुए हैं। वह विषय है कि "क्या हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं या 33 कोटी देवता? कई धर्माचार्य और धार्मिक विशेषज्ञ अपने विचार प्रकट कर चुके हैं। लेकिन आज भी यह केवल एक प्रश्न ही है। कोटि शब्द को ही दो तरह से बताते हैं, एक 'प्रकार' और दूसरा 'करोड़'। कई लोग यह भी मानते हैं कि आम बोलचाल की भाषा में कोटि को ही करोड़ बोला जाता है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, आज भी इस विषय पर उलझन बनी हुई है। आइए, आचार्य श्याम चंद्र मिश्र जी से जानते हैं, क्या है असल सत्य और 33 करोड़ व कोटि में अंतर
