2 yıl - çevirmek

हिंदी में अपना नाम लिखने में गर्व होता है।
कुछ भी लिखते समय सबसे पहले हिंदी में लिखने की आदत है।
कुछ भी पढ़ते समय चाहे किताब हो या समाचार पत्र, हिंदी को प्राथमिकता दी जाती है।
आपके मित्रों से आप हिंदी में बात करने में सहज एवं गर्व महसूस करते हैं।
बच्चों के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में जाकर, या अंग्रेजी में बात करते कुछ व्यक्तियों या मित्रों के साथ भी आप हिंदी में बात करने में लज्जित अनुभव नहीं करते।
अगर उपरोक्त 5 बातों के उत्तर हाँ में हैं। तो बधाई आपको 💐💐 आप हिंदी के प्रचार प्रसार के लिये पहले से योगदान दे रहे हैं। आप पर गर्व है।
मेरी मित्र सूची में से जिनके उत्तर 5 में हैं। मुझे गर्व है उन मित्रों पर🙏
हिंदी दिवस की सभी को बधाई💐
#हिंदी_दिवस