2 лет - перевести

अष्टम आयुर्वेद दिवस पर जागरूकता रैली का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
रैली, राजकीय आयुर्वेद स्नातकोत्तर महाविद्यालय व चिकित्सालय से प्रारम्भ होकर चंद्रशेखर चौराहा, लहुराबीर तक गयी। चौराहे पर कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
आयुर्वेदिक दवाओं से बिना किसी साइड इफेक्ट के रोगों का स्थाई निदान संभव है। यह एलोपैथिक के मुकाबले सस्ती भी है। अतः घर-घर तक आयुर्वेदिक दवाओं का प्रचार प्रसार आवश्यक है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और मा. आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' जी के प्रति आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के लिए हृदय से आभार।
प्रधानाचार्य डॉ शशि सिंह और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ सरोज शंकर राम के नेतृत्व में कॉलेज के छात्र, शिक्षक, क्षेत्रीय अयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारी, अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर रैली में प्रतिभाग किया।

image