राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के मामले में सुखदेव सिंह की पत्नी शीला ने मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का जिक्र किया गया है।

सुखदेव जी ने सार्वजनिक रूप से अपनी जान पर ख़तरा बताया था और गहलोत सरकार से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनकी सुरक्षा की अनदेखी ठीक उसी तरह की जैसे कन्हैयालाल की सुरक्षा की मांग को दरकिनार किया था।

गोगामेड़ी जी की हत्या की जिम्मेदारी कांग्रेस की है और वह इस जघन्य अपराध से पल्ला नहीं झाड़ सकती। राजस्थान में बीते 5 वर्ष में कांग्रेस सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हुई है। लेकिन, हम आपको आश्वश्त करते हैं कि कानून के चंगुल से कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। राजस्थान को अपराधमुक्त करना हमारी सबसे प्रथम प्राथमिकताओं में है।

image