2 anos - Traduzir

साल 1997 में ज्योति प्रकाश दत्ता यानी जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई. इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक मास्टरपीस बनकर निकली. बॉलीवुड के इतिहास में वॉर पर आधारित अबतक की सबसे बड़ी और बेस्ट फिल्म है. जेपी ने इसके बाद भी 'वॉर' पर आधारित कई फिल्में बनाई, लेकिन बॉर्डर जैसा रिस्पांस नहीं मिल पाया.
'बॉर्डर' जैसी एपिक फिल्म का भी रीमेक और सीक्वल बनाने की लंबे समय से मांग चल रही थी. लोगों की मांग को पूरी करने की जिम्मेदारी अब निधि दत्ता ने उठाई है. वह पिता के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं.
जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राइटर हैं. उन्होंने 'बॉर्डर 2' की कमान संभाली है. वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रही हैं. इसे जेपी फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूस कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इसे डायरेक्ट भी करेंगी.
जेपी दत्ता 74 साल के हो चुके हैं. उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'पलटन' का डायरेक्शन किया था. इस फिल्म को भी क्रिटिक्स ने खूब सराहा. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. अब निधि दत्ता 'बॉर्डर 2' को आज की पीढ़ी के हिसाब से लिख रही हैं. इसके लिए दो स्टार को पहले ही फाइनल कर लिया गया है. एक हीरो का नाम सनी देओल हैं, जिन्होंने बॉर्डर में लीड और खास रोल निभाया था.
वहीं, 'बॉर्डर 2' में दूसरे कंफर्म एक्टर का नाम आयुष्मान खुराना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में आयुष्मान अहम रोल में होंगे. वह पहली बार सनी देओल के साथ काम करने जा रहे हैं.

image