2 лет - перевести

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों सिंघम अगेन फिल्म के वजह से चर्चाओं में हैं। रोहित शेट्टी की निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अभी इस फिल्म की शुटिंग चल रही हैं। सिंघम अगेन के शुटिंग के बीच हाल ही में अजय देवगन और रोहित शेट्टी को करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में देखा गया। इस दौरान दोनों ने करण के सामने काफी सारे खुलासे किये। इसी दौरान अजय ने अपने पिता को लेकर बात किये। अजय ने बताया की वो जब 13 साल के थे तब उनके पिता घर से भाग गए थे। वे बिना टिकट बंबई आये थे और उन्हें जेल में डाल दिया गया। उस वक्त उनके पास काम नहीं था। वो दो वक्त का रोटी भी जुगाड़ नहीं कर पा रहे थे। एक दिन किसी ने उनकी मदद करते हुए कहा कि अगर वे उसकी कैब को रोजाना साफ करेंगे तो वे उसमें सो सकते हैं। अजय देवगन ने आगे बताया की उनके पिता वहां से शुरू करके कारपेंटर बन गए। फिर वह सायन-कोलीवाड़ा इलाके के गैंगस्टरों में से एक बन गए। वे कारपेंटर भी थे और गैंगस्टर भी बन गए थे। उस वक्त गैंगवार भी होती रहती थी तो एक दिन बॉलीवुड के बहुत बड़े सीनीयर एक्शन डायरेक्टर रवि खन्ना वहां से गुजर रहे थे और वहां सड़क पर लड़ाई चल रही थी। लड़ाई को देखकर रवि खन्ना वहां अपनी कार को रोकी। और लड़ाई के बाद मेरे पिताजी को बुलाया। फिर उन्होंने पिताजी से पुछा -आप क्या करते हैं? तो पिताजी ने उन्हें कहां मैं एक कारपेंटर हूं तो। इसके बाद रवि खन्ना ने एक बहुत अच्छी लाइन बोली, रवि खन्ना ने मेरे पिता को कहा "तू लड़ता अच्छा है, कल आकर मुझसे मिलना।" इसके बाद उन्हें एक फाइटर बना दिया। तो वहीं से मेरे पिता ने शुरुआत की। बता दे अजय देवगन के पिता वीरु देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों के एक्शन सीन को डायरेक्ट किया था।

image