2 años - Traducciones

आज रविवार दिनांक २४ दिसंबर २०२३ की श्री सुन्दरकाण्ड की पावन चौपाई 🙏🚩
प्रभु का आदेश पाकर वानर सेना आदर सहित विभीषण को अपने साथ लेकर उस स्थान को चली कि जहां करुणानिधान प्रभु श्री रघुनाथ जी विराजमान थे।विभीषण ने नेत्रों को आनन्द देने वाले उन दोनों भाइयों को दूर ही से देखा।
नेत्रों को आनंद देने वाले अर्थात् जिनके किसी भी प्रकार दर्शन मात्र से ही सब कष्ट दूर हो जाते हैं...
यह भी विभीषण का परम सौभाग्य ही था जो प्रभु ने स्वयं अपनी वानर सेना को भेजकर प्रेम सहित बुलवाया था🙏🚩
जय हो प्रभु 🙏🚩

image