11 हजार औऱ 599 रुपये की टिकट लेकर 15 हजार से ज्यादा उत्तराखंडी युवा 23 दिसंबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 1 बजे से रात 10 बजे तक उत्तराखंडी गीतों पर थिरकते रहे, मेरे लिए एक नया अनुभव था कि उत्तराखंड का यूथ अपने गानों को सुनने के लिए टिकट लेकर आएगा,
ये पहल पिछले साल से पांडवास ने शुरु की थी पिछले साल की सफलता के बाद इसे एक औऱ स्तर पर ले जाया गया और उत्तराखंड के अन्य सिंगरों जैसे इंद्र आर्य, गजेंद्र राणा, मंगोली शाह, रैपी बॉय, रोंगपा, रोहन भारद्वाज करिश्मा शाह, खुद पांडवास बैंड भी इस म्यूजिक फेस्टिवल में सामिल था, जहां पिछले साल दो हजार से ज्यादा लोग खासकर यूथ टिकट खरीद कर इस कॉन्सर्ट को दिखने को आया था इस बार इसका बड़ा रूप बनाया गया जिसमें उन्होनें सफलता हासिल की हैं,
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ऐसा माहौल था कि एक साथ अलग अलग ग्रूप में पूरे युवा पहाड़ी म्यूजिक पर थिररक रहे थे, साउंड सिस्टम इतना बेहतरीन था कि हर बीट पर खुद ब खुद पावँ थिरकने लगते थे, न कोई मंच माइक माला थी बस था तो केवल नॉन स्टॉप म्यूजिक, फोक, था ढोल दमाऊ थे रैप जागर था,
दिल्ली के युवाओं को भू-कानून, मूलनिवास के मुद्दे पर जागरूक औऱ अपना स्पोर्ट करने के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया गया था जहां युवा सेल्फी ले रहे थे, स्टूडेंटों के लिए इस फेस्टिवल की टिकट का दाम 299 रखा गया था, जो बड़ी तादाद में आये हुए थे, सारा प्रचार प्रसार औऱ टिकट सेल ऑनलाइन सोशियल मीडिया के माध्यम से किया गया था,
प्रदीप रावत खुदेड़