2 Jahre - übersetzen

आज मंगलवार दिनांक २६ दिसंबर २०२३ की श्री सुन्दरकाण्ड की पावन चौपाई🙏🚩
विभीषण प्रभु के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं हैं....प्रभु के कंधे सिंह के समान हैं, विशाल वक्षःस्थल अत्यंत शोभा दे रहा है,प्रभु का मुख तो ऐसा है जिसे देखकर असंख्य कामदेवों का मन मोहित हो जाए......ऐसे पावन भगवान के स्वरूप को देखकर विभीषण जी के नेत्रों में प्रेमाश्रुओं का जल भर आया और शरीर अत्यंत पुलकित हो गया,फिर मन में धीरज धरकर उन्होंने कोमल वचन कहे......
ऐसा दिव्य वर्णन पढ़ते पढ़ते ही मन रोमांच से भर उठता है फिर विभीषण ने तो साक्षात ऐसे स्वरूप का दर्शन पा लिया था🙏🚩
जय हो गोस्वामी जी महाराज 🙏🚩

image