2 yıl - çevirmek

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और संजय दत्त एकसाथ फिल्म करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक दोनों जन्मभूमि फिल्म में एकसाथ दिखाई देनेवाले हैं। हालांकि इसपर अभीतक ऑफिशियल बयान नहीं आया हैं। संजय दत्त और सनी देओल इससे पहले भी कोइ फिल्मों में एकसाथ काम किया हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने हर बार पसंद किया हैं। और अब फिर से दोनों एकसाथ आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्मभूमि फिल्म राम जन्मभूमि केस पर आधारित हैं। फिल्म में दोनों सुपरस्टार वकील के किरदार में दिखाई देंगे। सनी देओल जहां फिल्म में सरकारी वकील के किरदार में दिखाई देनेवाले हैं तो वहीं संजय दत्त विपक्ष के वकील के रोल में दिखेंगे। फिल्म में दोनों एक दुसरे के खिलाफ केस लड़ते हुएं दिखेंगे। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए मुम्बई में सेट बनाया जाएगा, जिसमें आयोध्या को रीक्रिएट किया जाएगा।
👉दोस्तों इसी तरह की खबरों के लिए हमें फॉलो करें👈
#sanjaydutt #sunnydeol #bollywoodnews

image