साउथ स्टार प्रभास की फिल्म ‘सलार’ की रिलीज का आज 10वां दिन है. 22 दिसंबर को ‘सलार’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में लगनी शुरू हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कारोबार किए जा रही है. इस फिल्म ने प्रभास के डगमगाए करियर को फिर से ट्रैक पर ला दिया है. फिल्म कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर देती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया. अब दूसरे हफ्ते में ये फिल्म 400 करोड़ के कल्ब में एंट्री करने के लिए तैयार है.