12th fail
बेहद कम बजट की फ़िल्म जो बिना किसी शोर-शराबे के आई थी। आते ही छा गयी। इस फ़िल्म के बारे में बहुत पहले ही कहा जा चुका है। अब ये ott पर आई है। बेहद खूबसूरत फ़िल्म है जो आपके भीतर भावनाओं का ज्वार ला देती है। विक्रांत मेसी ने अब तक अपना सबसे बेहतर क्रिमिनल जस्टिस में दिया था। लेकिन इस फिल्म में उससे भी आगे निकल गए हैं। यहां मानो विक्रांत मेसी ने खुद को झोंक दिया है। यह फ़िल्म कई अवार्ड्स जीतने वाली है। विक्रांत और विधु विनोद चोपड़ा को अग्रिम बधाई।