2 anni - Tradurre

आपको मालूम है की गुजरात में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने 2023 में कितनी कमाई की? 117 करोड़ रुपए। और ये केवल एंट्री टिकट और पार्किंग के माध्यम से। 5 किलोमीटर के दायरे में हुए पर्यटन विकास जिसमे होटल रेस्टुरेंट टैक्सी व्यापार को यदी जोड़ लिया जाए तो यह कुल कमाई हजारों करोड़ में पहुंच जायेगी। और हां... स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भारत में सर्वाधिक विजिट किया जाने वाली जगह भी है। ताजमहल या किसी भी अन्य जगह के मुकाबले। गौरतलब है की टिकट और पार्किंग से ताजमहल को 25 करोड़ की आमदनी हुई जो स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से लगभग 5 गुना कम है।
भारत में पर्यटन की बात करें तो धार्मिक पर्यटन का पूरे उद्योग पर 75% कब्जा है। औसत के हिसाब से हर 100 पर्यटकों में 75 पर्यटक केवल धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं। चार धाम, तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी, शिरडी, पद्मनाभ मंदिर, स्वर्ण मंदिर, अमरनाथ, हरिद्वार, कामाख्या या ऐसे किसी अन्य धार्मिक पर्यटन स्थल की इकोनॉमी पर्यटकों से चलती है। और आज के परिपेक्ष्य में बात करें तो इनकी जीडीपी किसी बड़े औद्योगिक नगर से मुकाबला करती है। होटल रेस्टोरेंट टैक्सी शॉपिंग टिकट्स पार्किंग एक्टिविटी जैसे न जाने कितने उपक्रम हैं जहां यात्री पैसे खर्च करते हैं।
नवनिर्मित राम मंदिर या कहो अयोध्या में भी काया पलट होने वाली है। या यूं कहो की होनी शुरू हो गई है। 550 सालों से प्रतीक्षित मंदिर निर्माण पूरा होने को है। राजनैतिक या धार्मिक कारणों से मंदिर इतना फेमस हो गया है की हर दूसरा भारतीय इसके दर्शन करने को आतुर है। और आने वाले समय में या कुछ सालों में जाएगा। अनुमान है की पहले एक साल में राम मंदिर आने वालों की संख्या 8 से 10 करोड़ हो सकती है। और इसी के मद्देनजर वहां इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हुआ है। इसमें सभी प्रकार के यात्री होंगे। चार्टर प्लेन से आने वाले से लेकर पैदल यात्रा करने वाले। कुछ सौ रुपयों में दर्शन लाभ लेकर लौट जाने वालों से लेकर लाखों खर्च करने वाले। यदी औसत हम 500 रुपए प्रति व्यक्ति लगा लें तो 10 करोड़ दर्शनाथियों का हिसाब लगा लो। यह आंकड़ा अरबों खरबों में जाएगा।
अगले कुछ सालों में जब आंकड़े आएंगे की विश्व का सर्वाधिक विजिट किए जाने वाले पर्यटक/धार्मिक स्थल की सूची में आ जाएगा। मक्का, वेटिकन सिटी, आइफिल टावर या ऐसे किसी अन्य से मुकाबला होगा। भारत का तो पहले साल में ही सर्वाधिक विजिट किए जाने वाला स्थल बन जाएगा।
तो मित्रों..!! तैयार हो अयोध्या जाने के लिए... राम लला बुला रहे हैं सभी को। अयोध्या आधुनिक युग का राम राज्य साबित होगा। जहां व्यापार, व्यवहार, सुविधा, सुरक्षा, सम्मान, गौरव, आस्था का समावेश होगा।