धन्यवाद रामजन्मभूमि ट्रस्ट पीले चावल हल्दी कुमकुम लगा ये निमंत्रण पत्र भेजने के लिए |
आज अम्ब सरयू काअन्तर उल्लास पूर्ण,
पूरी हुई हृद-की प्रतीक्षा आठो याम की।
आज स्वर्गलोक जैसी सज्ज है साकेतपुरी
छवि बरसाती जय-जय अयोध्या धाम की।
माता सीय संग आज आ रहे अयोध्यानाथ
साध सभी की है उन्हें दण्डवत प्रणाम की।
साधु-संत जीव-जंतु सभी जय-जयकार करें
जय हो सीताराम प्रभू,जय हो राजाराम की।।
श्री रामजन्मभूमि अयोध्या
#shreeram
#rammandirayodhya

image