2 лет - перевести

केजीएफ से पूरे इंडिया में अपनी पहचान बनाने वाले साउथ सुपरस्टार यश आज 38 साल के हो गए हैं। आज हैं यश का जन्मदिन। जानकर हैरानी होगी कि आज 38वां जन्मदिन मना रहे यश एक बस ड्राइवर का बेटा है। यश आज एक सुपरस्टार हैं, लेकिन उन्होंने अपने लाइफ में बहुत संघर्ष किया हैं। एक समय पर वे बेकग्राउंड डांसर के अलावा एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर छोटे मोटे काम करते थे। उस वक्त उन्हें दिनभर 50 रुपया मिलता था। यश ने टेलीविजन एक्टर के तौर पर भी काम किये। यश कि जिंदगी तब बदल गई जब उन्होंने केजीएफ किया। केजीएफ के बाद ही वे पैन इंडिया स्टार बन गए। एक समय पर 50 रुपये में काम करनेवाले यश आज करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। जानकर हैरानी होगी कि अभी वे 150 करोड़ तक भी एक फिल्म का चार्ज कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक यश रामायण फिल्म में रावण का किरदार निभाने के लिए 150 करोड़ रुपया फीस के तौर पार चार्ज किया हैं। हालांकि फीस को लेकर मेकर्स के तरफ से और यश की तरफ से अबतक कुछ भी खुलासा नहीं हुआ हैं।

image