मोदी सरकार का लक्षद्वीप को लेकर एकदम नया और आक्रामक प्लान सामने आया है | अब वहां के मिनिकॉय आइलैंड्स पर भारत सरकार नया एयरपोर्ट और एयरफील्ड बनाने जा रही है | जहां से फाइटर जेट्स, मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स और कॉमर्शियल विमानों की उड़ान होगी. इससे भारत की रणनीतिक ताकत बढ़ जाएगी |