2 лет - перевести

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ठाकरे गुट के नेता और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के विश्वासपात्र रवींद्र वायकर (Ravindra Waikar) के जोगेश्वरी (Jogeshwari) स्थित घर पर छापा मारा है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने वायकर के घर पर छापेमारी की। ईडी की इस टीम में 10 से 12 अधिकारी शामिल हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम सुबह करीब 8:30 बजे #ravindrawaikar के घर पहुंची। इसके बाद ईडी वायकर के घर की तलाशी ले रही है। ईडी वायकर से संबंधित सात स्थानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमें उनके साझेदारों के घर भी शामिल हैं।

image