बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता जितेंद्र आखिरी बार जूनियर महमूद के घर पर देखे गए थे। उसके बाद एक बार फिर से यह अभिनेता अपने घर में बंद हो चुका है। 81 वर्षीय इस अभिनेता ने साल 1964 में "गीत गाया पत्थरों ने" फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। जंपिंग जपाक के नाम से मशहूर जितेंद्र अब उम्र बढ़ने की वजह से खुद को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर चुके हैं। आखिरी बार यह अभिनेता साल 2014 में वरुण धवन की फिल्म "मैं तेरा हीरो" में नजर आया था। इस फिल्म के बाद से ही उन्होंने खराब स्वास्थ्य की वजह से फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है। जितेंद्र के चाहने वाले लेकिन यह उम्मीद कर रहे हैं कि साल 2024 में जरूर वह स्वस्थ होकर फिल्मी पर्दे पर वापसी दिखाएंगे।