2 yıl - çevirmek

भारतीय शातिर प्रगनाननंदा ने फिर किया कमाल
विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद से आगे निकले
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनाननंदा ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने मंगलवार (16 जनवरी) को टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह अनुभवी शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर पहली बार नम्बर एक रैंक वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए।

image