2 anni - Tradurre

नीतीश कुमार सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जाति आधारित जनगणना और आर्थिक सर्वे के आधार पर चिन्हित 94 लाख से भी ज्यादा परिवारों को 2-2 लाख रुपए देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।

मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया गया जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई, जिसके बाद राज्य में 94 लाख 33 हजार 312 गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

image