2 yıl - çevirmek

JIO AIR FIBRE लगवाने की सोच रहे हैं या भविष्य में JIO Fiber से बचना है तो ये पोस्ट पढ़ें।
——
एक स्कैम के बारे में बता रहा हूँ। ये पोस्ट इसलिए नहीं कर रहा कि मेरे साथ समस्या हुई। इसलिए कर रहा हूँ ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जागरूक कर सकूँ कि वे Jio Air Fibre ना लगवाएँ। बुरा पछताएँगे। ऊपर से उनकी कस्टमर सर्विस किसी काम की नहीं। पढ़ें… 24 जनवरी को मैंने Jio Fibre को कॉल किया। चूँकि मेरे इलाक़े में Airtel का Fibre नहीं आ रहा था। इसलिए मुझे जिओ से कांटैक्ट करना पड़ा। Jio की टीम ने कहा कि मेरी गली में Jio Fibre नहीं है। Jio Air fibre लगवा लूँ। मैंने कहा कि मुझे High Speed Internet चाहिए। मैंने 9 हज़ार रुपये देकर 100 MBPS का प्लान ले लिया। लेकिन जब मैं अपनी Videos अपलोड करने लगा तो पता चला ये तो घटिया प्रोडक्ट है। 100 MBPS के प्लान में 9 MBPS Uploading Speed आ रही। मैंने कस्टमर केयर से संपर्क करके समस्या का हल करने के लिए कहा। लेकिन कभी इधर उधर कॉल करो। कभी सीनियर से करो। कभी तार निकालो। कभी टेक्नीशियन को भेज देते हैं। टेक्नीशियन ने कह दिया कि भैया Downloading Speed ही आ पाएगी। अपलोडिंग स्पीड नहीं आ पा रही। मैंने कहा पहले आपने क्यों नहीं बताया? आप Mislead क्यों कर रहे हैं Costumers को। मैंने कहा मेरे पैसे Refund कर दीजिए। लेकिन इनके किसी भी सीनियर से बात कर लो बोलेंगे हैं कि रिफ़ंड नहीं कर सकते।

ना स्पीड देंगे। न Solution देंगे। ऊपर से रिफ़ंड भी नहीं देंगे। Jio Air Fiber को मैंने ट्विटर पर सर्च किया इससे पता चला कि ये केवल मेरे साथ ही समस्या नहीं है। बल्कि अन्य लोग भी Jio Air Fiber से परेशान हैं।

आपके लिए यही सलाह है। मेरे पैसे गये कोई बात नहीं। आप न फँसें। सतर्क रहें।

image