2 anni - Tradurre

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खेला हो गया

आज चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव था। BJP से मनोज सोनकर चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं। मगर कुछ बहुत ही अप्रत्याशित हुआ है।

चंडीगढ़ में नगर निगम के पार्षदों की संख्या 35 है। इनमें 14 पार्षद BJP के हैं, 13 पार्षद AAP के हैं और 7 कांग्रेस के हैं।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने यह चुनाव एक साथ लड़ा था। ऐसे में INDIA गठबंधन की जीत पक्की मानी जा रही थी क्योंकि BJP के पास मात्र 14 पार्षद और एक सांसद का वोट मिलाकर कुल 15 वोट थे जबकि कांग्रेस और AAP के INDIA गठबंधन के पास 20 पार्षद थे मगर

मामला उल्टा हो गया, AAP और कांग्रेस के 8 वोट कैंसल हो गए जबकि BJP को उसके 15 वोट मिल गए तो BJP का मेयर बन गया।

imageimage