2 ans - Traduire

राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है इसके बावजूद, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर बाहर है. इस बार हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल दी है.

राम रहीम को 8वीं बार पैरोल मिली है. इससे पहले वो नवंबर में जेल से बाहर आया था. वहीं गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. |

image