2 лет - перевести

बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को रेप के केस से बरी कर दिया गया। उनपर उनके कॉलेज की लॉ स्टूडेंट ने रेप का आरोप लगाया था। नंगे होकर मालिश करवाने का उनका वीडियो हर किसी ने देखा ही था।

इसके बाद चिन्मयानंद फरार हो गए थे। कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। कुछ वक्त बाद पीड़िता अपने बयान से मुकर गई। कहा कि उनके साथ कोई रेप नहीं हुआ। इसके बाद चिन्मयानंद प्रकट हो गए।

2011 के रेप केस का 2024 में फैसला आया है। माननीयों के मामले में न्याय की यह रफ्तार उनके हनक को दिखाती है। कई बार तो लगता है कि जज साहब संविधान से बंधे हैं वरना केस सुनने से पहले ही बरी कर चुके होते।

image