2 Jahre - übersetzen

जब तक झारखण्डी योद्धा हेमन्त सोरेन जी केंद्र सरकार और बीजेपी के षड्यंत्र को परास्त कर हम सब के बीच नहीं आ जाते, तब तक उनका यह एकाउंट, मेरे, यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जाएगा।

हमारे वीर पुरुखों ने अन्याय और दमन के खिलाफ हूल और उलगुलान किया था, अब फिर वह वक्त आ गया है।

आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद पूर्व की भांति बना रहे। 🙏🏼

लड़े हैं, लड़ेंगे!
जीते हैं, जीतेंगे!

जय जोहार! 🏹
जय झारखण्ड!

image