2 ans - Traduire

"हम केंद्र में और आप राज्य में आ गए तो क्या होगा", ED एक्शन के बीच BJP से बोले CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के एक्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ निशाना साधा है. केजरीवाल ने पूछा है कि "अगर उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार केंद्र में आ जाती है और BJP राज्यों तक सिमट जाती है तो तब क्या होगा"

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि "दिल्ली से 2 लाख करोड़ रुपए टैक्स के रूप में केंद्र सरकार के पास जाते हैं. लेकिन दिल्ली को केंद्र से सिर्फ 325 करोड़ रुपए ही मिलते हैं". केजरीवाल ने आगे कहा कि "इतना तो अंग्रेजों ने भी देश को नहीं लूटा था"

image