2 ans - Traduire

पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने के निर्णय हेतु मैं भारत सरकार का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।

कृषि जगत व किसान भाईयों के सर्वविद उत्कर्ष के लिए चौधरी जी के द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता व ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया, वे हमारे समाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों के सच्चे प्रतिनिधि हैं।

'आपातकाल' के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने संघर्ष किया। उनकी राजनीतिक विरासत से सृजित अनेक राजनीतिक दल आज हमारे लोकतंत्र को सशक्त व समृद्ध कर रहे हैं।

राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को समर्पित इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi
जी का आभार प्रकट करता हूँ और चौधरी चरण सिंह जी का अभिवादन करता हूँ।