2 Jahre - übersetzen

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों 'देवरा' फिल्म के वजह से चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में जाह्नवी साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देनेवाली हैं। यह फिल्म बहत जल्द रिलीज होनेवाली हैं। इस फिल्म से जाह्नवी साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि जाह्नवी को 'देवरा' के बाद साउथ की ओर एक फिल्म ऑफर हुई हैं। हाल ही में बुच्ची बाबू सना की 'आरसी 16' फिल्म की घोषणा हुई हैं। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण मुख्य किरदार में दिखेंगे। राम चरण के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार भी अहम रोल में दिखेंगे। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। पहले फिल्म में राम चरण के अपोजिट सामंथा रुथ प्रभु की होने की खबर आया था। लेकिन यह खबर बाद में अफवाह साबित हुआ। सामंथा के अलावा रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की भी होने की खबर आया था। और अबर खबर आ रही हैं कि 'आरसी 16' में राम चरण के अपोजिट जाह्नवी कपूर दिखाई देनेवाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी ने फिल्म को हां कह दिया हैं। निर्देशक ने जाह्नवी कपूर को फिल्म की कहानी सुनाई और इसके बाद ही जाह्नवी ने फिल्म को हां कह दिया।

image