2 yıl - çevirmek

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, जडेजा क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि अपने घरेलू कलेश के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, बीते दिन शुक्रवार को जडेजा के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका अपने बेटे रवींद्र जडेजा और अपनी बहू रिवाबा से अब कोई रिश्ता नहीं है. उन्होंने जडेजा पर कई आरोप लगाए. हालांकि, जडेजा ने सभी आरोपों को बकवास बताया है.

image