2 سنوات - ترجم

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने बीते साल दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ शादी की थी। शादी के बाद अरबाज खान और शूरा खान आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट होते हैं। इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब अरबाज खान और शूरा खान बिग बॉस 17 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे और दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरबाज खान और शूरा खान का अंदाज काफी प्यारा है। दरअसल, इस कपल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए एंट्री की। अरबाज खान और शूरा खान के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं

image