स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने बयानों को लेकर लंबे समय से विवादों में चल रहे नेता ने सिर्फ पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी से नहीं. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस संबंध में एक लंबा चौड़ा खत लिखते हुए इस्तीफे के कारण बताए हैं. उन्होंने कहा है कि वह पद पर रहे बिना भी पार्टी को सशक्त बनाने के लिए तत्पर रहेंगे.

image