2 ans - Traduire

जनपद चित्रकूट में दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ADG की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच हेतु निर्देश दिए हैं।
संबंधित अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को तत्काल ₹05-05 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार आर्थिक सहायता हेतु भी निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का समुचित उपचार निःशुल्क कराया जाएगा।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।