बॉलीवुड का खूबसूरत कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा वैलेंटाइन डे के मौके पर एक-दूजे में खोए हुए नजर आए हैं. साथ ही कपल ने फैंस को ट्रीट देते हुए अपनी वेडिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है.
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर करते हुए कृति खरबंदा ने कैप्शन में लिखा है कि, हाथों में हाथ डाले चलो 'मार्च' करते हैं..’ इस पोस्ट के बाद कपल के फैंस दोनों की शादी को लेकर एक्साइटिड हो गए हैं.
दरअसल पुलकित और कृति पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों खुल्लम खुल्ला सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आता है.
अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि कृति से पुलकित की ये दूसरी शादी होगी. इससे पहले उन्होंने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी.
लेकिन एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद पुलकित की लाइफ में कृति की एंट्री हुई.
#pulkitsamrat #kritikharbanda #bollywoodnews #bollywood #pulkitsamratmarriage #meme #bollywoodupdate