2 jr - Vertalen

कतर से उत्तराखंड निवासी कैप्टन सौरभ वशिष्ठ जी की गौरवपूर्ण घर वापसी पर उनके देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उनका स्वागत किया तथा उनकी पत्नी, बच्चों और आदरणीय माता-पिता जी को बधाई दी। इस खुशी के मौके पर कैप्टन सौरभ वशिष्ठ जी की सकुशल घर वापसी पर स्वागत करने और उनके परिजनों को बधाई देने पार्षद श्री रमेश कुमार मंगू जी, श्री राजेश परमार जी, श्री हरिप्रसाद भट्ट जी, श्री मोहन गुरुंग जी, पूर्व प्रधान श्री भगवान सिंह बिष्ट जी, कांग्रेस नेता श्री पीयूष गौड़ जी, श्री एस.के. शर्मा जी, श्री बी.के. राय जी, श्री आनंद रावत जी, श्री सी.एस. पंत जी, रिटायर्ड डिप्टी एसपी श्री ओम प्रकाश आर्य जी, श्री सिद्धार्थ वर्मा जी, श्री नलीन राणा जी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सबने पूरे घटनाक्रम के दौरान अदम्य साहस, सूझ-बूझ व धैर्य रखने के लिए कैप्टन सौरभ की प्रशंसा की, पूर्णतः विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखने के लिए श्रीमती सौरभ व उनके बच्चों की भी सराहना की। हम सभी लोगों ने कैप्टन सौरभ वशिष्ठ व उनके साथियों की सम्मान पूर्वक रिहाई को एक बड़ी घटना बताते हुए तथा इसे उनके माता-पिता जी के पुण्यों का प्रतिफल, देशवासियों की सामुहिक प्रार्थना का परिणाम सहित प्रधानमंत्री जी व भारत सरकार के सत प्रयासों का फल बताया।
#uttarakhand #india
Narendra Modi Indian National Congress Indian National Congress Uttarakhand

imageimage