2 anni - Tradurre

जो लड़का कुछ साल पहले तक टीवी पर सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी देखकर घर पर ही बैटिंग सीखना था, आज वह लड़का टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर धमाल मचा रहा है. हम बात कर रहे हैं भारत के युवा बल्लेबाज सरफराज खान की जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और शानदार अर्धशतक लगाया. सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने एक कहानी शेयर की थी और बताया था कि, सरफराज कुछ साल पहले तक कैसे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को देखकर क्या सोचते थे उन्होंने बताया कि, सरफराज कहते थे 'अब्बू अर्जुन कितना नसीबवाला है ना?' वो सचिन सर का बेटा है। उसके पास कार, आई पैड सबकुछ है। यह सुनकर उनके पिता नौशाद चुप रह गए। पिता नौशाद ने आगे बताया कि, हालांकि उसके बाद उन्हें सरफराज का दौड़कर आना और उन्हें गले लगाना भी याद है। जब उसने कहा कि, मैं उससे (अर्जुन से) ज्यादा भाग्यशाली हूं। मेरे पिता अपना पूरा दिन मेरे साथ मेहनत करके बिता सकते हैं। लेकिन उसके पिता उसे अपना टाइम नहीं दे पाते हैं।

image