2 yıl - çevirmek

एनिमल फिल्म में विलेन का रोल निभाने के बाद से ही बॉबी देओल काफी चर्चाओं में हैं। उनको लगातार फिल्मों की ऑफर मिल रहा है। बहुत जल्द बॉबी कंगुवा फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देनेवाले हैं। हमराज 2 में भी बॉबी दिख सकते हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बॉबी देओल इसी साल बाबा निराला बनकर वापस आ रहे हैं। बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस वेब सीरीज का अबतक तीन सीजन आ चुका हैं। फैंस सीजन 4 का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। और अब आश्रम वेब सीरीज का सीजन 4 आनेवाली हैं। फिर से बॉबी देओल बाबा निराला के रुप में दिखाई देनेवाले हैं। आश्रम सीजन 4 वेब सीरीज का टीजर 2022 को ही रिलीज हुआ था। टीजर रिलीज हुए काफी समय हो गया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के आखिर में यानी दिसबंर महीने में यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर आने की उम्मीद हैं। हालांकि अभीतक वेब सीरीज की रिलीज डेट को लेकर कुछ भी ऑफिशियल बयान नही आया हैं।
#bobbydeol #bollywoodnews #hindiwebseries

image