यूपी पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में एक उम्मीदवार का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) चर्चा में है. उसके एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो लगी हुई है. हालांकि, रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर में उम्मीदवार का ही नाम है. उसका कहना है कि जब उसने शुरू में अपना एडमिट कार्ड निकलवाया था तब उसकी फोटो ही थी. लेकिन पता नहीं कैसे बाद में ये बदल गया. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

image