माँ समलेई की पावन भूमि 'संबलपुर' से मा. मन्त्री श्री Dharmendra Pradhan जी ने 'पीएम स्वनिधि योजना' के लाभार्थियों के लिए राष्ट्रीय उद्यमिता विकास परियोजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर काशी के रेहड़ी-पटरी व्यवसाइयों के प्रशिक्षण के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का मैंने बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ किया।
राष्ट्रीय उद्यमिता विकास परियोजना रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे दुकानदारों को और अधिक कुशल बनाकर उन्हें सशक्त करेगा। इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे दुकानदारों को प्रशिक्षित करने के लिए Flipkart के साथ साझेदारी की है। पायलट प्रोग्राम के तहत देश के 10 बड़े शहरों के रेहड़ी-पटरी-खोमचा वाले भाइयों-बहनों को व्यापार बढ़ाने के प्रशिक्षण के साथ मानदेय भी दिया जाएगा।
स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के रूप में देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने रेहड़ी-पटरी वालों, ठेला वालों और छोटे दुकानदारों की सुध ली है। जिनका कोई नहीं, उनका मोदी है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आसान ऋण से आज ऐसे लाखों छोटे दुकानदार और व्यापारी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मोदी जी की गारंटी पर ही कम ब्याज पर छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण मिल रहा है। जहाँ डबल इंजन की सरकार है वहाँ शून्य ब्याज पर भी ऋण मिल रहा है। यही डबल इंजन सरकार की ताक़त है।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Amit Shah J.P.Nadda Sunil Bansal MYogiAdityanath Bhupendra Singh Dharampal Singh Keshav Prasad Maurya Brajesh Pathak Satish Mahana Ashwini Tyagi Dileep Patel