2 سنوات - ترجم

माँ भारती की सेवा में कर्तव्य पालन के दौरान अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद जवानों के परिवार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों की विभिन्न सरकारी विभागों में सेवा हेतु नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के इन वीर सैनिकों ने आतंकवादी घटनाओं में कर्तव्यपालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
जनपद कानपुर देहात के शहीद सिपाही श्री रोहित कुमार यादव की पत्नी श्रीमती वैष्णवी यादव, जनपद प्रयागराज के शहीद जवान श्री नन्दलाल यादव की पत्नी श्रीमती पूजा यादव, जनपद उन्नाव के शहीद जवान श्री श्याम सिंह यादव की पत्नी श्रीमती विनीता यादव, जनपद देवरिया के शहीद जवान श्री संतोष यादव की पत्नी श्रीमती धर्मशीला देवी, जनपद कौशाम्बी के शहीद जवान श्री नरेश कुमार मिश्रा की पत्नी श्रीमती प्रियंका मिश्रा तथा जनपद कौशाम्बी के शहीद जवान श्री अजीत कुमार शुक्ला की पत्नी श्रीमती प्राची शुक्ला को शासकीय सेवा में योजित करने के लिए नियुक्ति आदेश निर्गत किए गए हैं।
साथ ही, जनपद अम्बेडकरनगर के शहीद जवान श्री भगवान सिंह की पुत्री कु. स्मृति सिंह, जनपद गोरखपुर के शहीद जवान श्री ऋषिकेश चौबे की पत्नी श्रीमती ज्योति कुमारी, जनपद मुजफ्फरनगर के शहीद जवान श्री लोकेश कुमार की पत्नी श्रीमती काजल राठी, जनपद अलीगढ़ के शहीद जवान श्री जसवीर की पत्नी श्रीमती सीमा यादव, जनपद ललितपुर के शहीद जवान श्री चरन सिंह की पत्नी श्रीमती संध्या चन्देल तथा जनपद हाथरस के शहीद जवान श्री सूरज पाल की पत्नी श्रीमती ज्योति शर्मा को सरकारी सेवा में तैनात किए जाने हेतु नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
वीर बलिदानियों को नमन!