2 ans - Traduire

अमेठी लोकसभा के सलोन विधानसभा अंतर्गत परशदेपुर नगर पंचायत में आज जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह जी द्वारा आयोजित ‘सहकारिता सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया।

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने ‘सहकार से समृद्धि’ का जो संकल्प लिया है वह अमेठी लोकसभा में साकार हो रहा है। "संसद, सरकार और सांसद" के समन्वय से आज अमेठी लोकसभा में हम, लोगों तक संसाधन और सुविधा, दोनों पहुंचा रहे हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम के माध्यम से सलोन एवं तिलोई विधानसभा के लिए 12 कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) और 7 नये उर्वरक बिक्री केंद्रों का उद्घाटन तथा सलोन विधानसभा में एक पीएम जन औषधि केंद्र का शिलान्यास किया।

image