2 лет - перевести

गुजरात के कार्यक्रमों के बाद अब बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के अपने परिवारजनों के बीच हूं। कल यहां बनास डेयरी काशी संकुल के उद्घाटन सहित विकास की कई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सुअवसर मिलेगा। इसके साथ ही संत रविदास जयंती के अवसर से जुड़े एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर भी बहुत उत्सुक हूं। इस दौरान उनकी प्रतिमा के अनावरण के साथ ही संत रविदास संग्रहालय और पार्क की आधारशिला रखने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।

imageimage