2 yrs - Translate

इन भारतीय क्रिकेटरों ने अपने बेटों को दिया बहुत ही प्यार और यूनिक नाम, जानिए क्या होता है मतलब?
हाल ही में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम कोहली ने अकाय रखा है. यह बहुत ही प्यार और स्पेशल नाम है. विराट कोहली से पहले और भी क्रिकेटर अपने बेटों को यूनिक नाम दे चुके हैं. आईए जानते हैं
क्रिकेट के स्टार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया. साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम में भी बताया. इस कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा. अकाय एक बहुत ही अलग नाम है. इस नाम का अर्थ एक नहीं बल्कि कई हैं. हर भाषा में अकाय नाम का अलग मतलब है. तुर्किक भाषा में अकाय को पूर्णिमा का चांद कहते हैं. फिलिपन्स में मार्गदर्शन करना होता है. राजस्थानी में इसका अर्थ देह से मुक्त होता है.
युवराज सिंह और हेजल कीच ने अपने बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है. ओरियन का मतलब एक नक्षत्र तारे से है. युवराज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल किच ने 30 दिसंबर 2016 को शादी की थी. युवराज सिंह के बेटे ओरियन का जन्म 2022 में हुआ.
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना एक बेटी और एक बेटे के पिता है. रैना के दोनों ही बच्चों के नाम बेहद यूनीक हैं. रैना की बेटी का नाम ग्रेसिया है, जिसका अर्थ है- शालीन और सौम्य. वहीं, रैना ने अपने बेटे को रियो नाम दिया है, जिसका मतलब है- नदी, प्रकृति की शक्ति और जीवन के स्रोत का प्रतीक है.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे को अगस्त्य नाम दिया है. अगस्त्य नाम का अर्थ बेहद यूनिक है. अगस्त्य का अर्थ होता है- स्थिर करने वाला, रोकने वाला, स्थापित करने वाला, स्थिर आदि. अगस्त्य एक वैदिक ॠषि थे.

image