2 Jahre - übersetzen

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक अब्दुल्ला ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. 'संविधान और राष्ट्रीय एकता सम्मेलन-2024' में समापन भाषण देते हुए श्रीनगर से सांसद ने लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर भी चिंता जताई और उम्मीद जताई कि निष्पक्ष चुनाव हों.

image