अनुष्का शर्मा के बाद अब कैटरीना कैफ के चाहने वालों के लिए भी बड़ी खुशखबरी आ गई है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने जब से शादी की है तभी से लोग उनसे खुशखबरी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। कैटरीना कैफ ने कुछ दिन पहले ही यह बयान दिया था कि वह अब विकी कौशल के साथ फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रही है। कैटरीना कैफ के बयान से ऐसा लग रहा है कि जल्दी ही अब कैटरीना कैफ के घर में भी नन्ही किलकारी गूंज सकती है जिसका इंतजार उनके चाहने वाले पिछले 2 सालों से करते आ रहे हैं।

image