2 Jahre - übersetzen

एक्टर सूर्या के फैन्स के लिए एक शानदार खबर सामने आई है जो एक्टर की अपकमिंग मैग्नम ओपस कंगुवा (Kanguva)से जुड़ी है. दरअसल इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क अपने डबिंग फेज की तरफ बढ़ गया है और बहुमुखी अभिनेता ने अपने इस एपिक वेंचर के लिए डबिंग शुरू कर दी है. इस बात की घोषणा फिल्म के निर्माताओं ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर की है. इस अपडेट के बाद से सूर्या के फैन्स में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई. इस अहम अपडेट को फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने शेयर करते हुए लिखा, 'उनकी मौजूदगी ने हमारी स्क्रीन पर आग लगा दी, और अब उनकी आवाज हम सभी पर राज करेगी. हमारी कंगुवा के लिए नए शुरू हुए, वर्ल्ड क्लास पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो में डबिंग शुरू हो रही है.' लेकिन फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) का रोल भी काफी खतरनाक है.
कंगुवा का उधिरन

image