हम सभी आज एक ऐतिहासिक सफर के साक्षी बन रहे हैं।
अब से कुछ देर पहले देश पहली बार अपने 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ।
ये सिर्फ 4 नाम और 4 इंसान नहीं हैं, ये 140 करोड़ aspirations को स्पेस में ले जाने वाली 4 शक्तियां हैं।
40 वर्ष के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है।
लेकिन इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।