2 лет - перевести

*देवेंद्र झाझड़िया वो नाम है जिससे कम ही लोग परिचित होंगे.*
*इस शख़्स ने वो कर दिखाया, जो अब तक भारत का कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर पाया. सितंबर 2016 में रियो, ब्राज़ील में* *पैरालिंपिक (Paralympic) खेल चल रहे थे, जैवलीन थ्रो करने के लिए मैदान में उतरे देवेंद्र. और भाले फेंकने के साथ ही देवेंद्र ने नया इतिहास लिख* *दिया बचपन में मौत को क़रीब से देखा*
*देवेंद्र ने बताया कि जब वे 8-9 साल के थे तब उन्हें तेज़ बिजली का झटका लगा. "मैं चुरु, राजस्थान स्थित अपने गांव के एक पेड़ पर चढ़ रहा था और मैंने अनजाने में 11,000 वोल्ट का बिजली का तार छू लिया. ये दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मेरे बाएं हाथ को तुरंत काटना पड़ा. मैं उस हादसे से उबर पाऊंगा या नहीं इस बारे में सभी को संशय था.", देवेंद्र ने बताया.*
जब उन्होंने मुझे पेड़ से उतारा तो मुझे मृत घोषित कर दिया गया था. मेरा बांया हाथ पूरी तरह जल गया था लेकिन मुझे धीरे-धीरे होश आया. डॉक्टर के पास ले गए तो उसने कहा था कि मैं जीवन में कभी शक्तिशाली नहीं बन पाऊंगा. लेकिन ऊपरवाले की कुछ और ही मर्ज़ी थी*."

image