2 ans - Traduire

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने अनाथ बच्चों को लिया गोद, जिंदगी में भरे नए रंग.....
बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर जाने जाते हैं। इन्हीं वजह से वे चर्चा में रहते हैं। मगर, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी नेकदिली को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस फेहरिस्त में वे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है।
ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में दो बेटियों-छाया और पूजा को गोद लिया था. उस वक्त रवीना की उम्र 21 साल थी. इस वजह से उन्होंने कई सालों तक इस बात को छुपा कर रखा था.
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। सुष्मिता ने बेहद कम उम्र में एक बच्ची को गोद लिया था। उसके कुछ वक्त बाद उन्होंने दूसरी बच्ची भी गोद ली। सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है। आज भी वो सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटियों की देखभाल कर रही हैं।
सनी लियोनी ने 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से 21 महीने की बेटी को गोद लिया था. इस बच्ची का नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने जबलपुर के अनाथालय से तारा नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। उन्होंने कानूनी तौर पर तारा को अपनी बेटी माना और उसे नई जिंदगी दी

image